स्मार्ट मीटरों से सबको लूटने की तैयारी: कैलाश कुशवाह
*पोहरी विधायक ने कहा 26को सब मिलकर विरोध करेंगे, देंगे ज्ञापन
*शिवपुरी। विगत दिवस एक पत्रकार वार्ता में पोहरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक कैलाश कुशवाहा ने जिले वासियों से प्रशासन द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध जताते हुए कहा की पांचो विधानसभाओं के लोगों को सरकार द्वारा लगाए जा रहे इन स्मार्ट मीटरों का विरोध करना चाहिए ।क्योंकि इनके जरिए सत्ताधारी दल द्वारा आम लोगों को बड़े पैमाने पर लूटने की तैयारी है ।उन्होंने कहा कि यह किसी जाति धर्म या वर्ग की लड़ाई नहीं है ना ही यह अमीर गरीब या मध्यम वर्ग की लड़ाई है बल्कि यह समस्या सब की है। अब सरकार सबके घर का बजट बिगाड़ रही है ।बिजली के बिल जितने के आते हैं उसे कम में तो महीने भर का राशन आ सकता है। इसलिए गलत बात का विरोध करना हर व्यक्ति का फर्ज है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों का विरोध करने के लिए 26 नवंबर को माधव चौक चौराहे पर इकट्ठा होकर सभी लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कोर्ट रोड होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को विरोध स्वरूप ज्ञापन सोपा जाएगा ।विधायक कैलाश कुशवाहा ने जिले की पांचों विधानसभा के लोगों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में आए और इस लूट का विरोध करें।

