
*विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं 20 से अधिक आवेदनों पर दिए कार्रवाई के निर्देश
मध्य प्रदेश विदिशा ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी
8962424058 . 7879066371
विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मंगलवार 25 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।जनसुनवाई में 20 से अधिक आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान पारिवारिक विवाद एवं भूमि संबंधी मामले सहित विभिन्न पुलिस संबंधी शिकायतों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव थी, उनमें मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई कराई गई, जबकि जांच आवश्यक वाले प्रकरणों को संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए तथा शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील एवं पारदर्शी व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक की समस्या को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाए। विदिशा पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनहितैषी पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
