हेडिंग 👉
🌧️ भारी बारिश में भी नहीं रुकी आस्था, भेरूंदा में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
भेरूंदा। भारी बारिश के बीच भेरूंदा में भव्य ‘शिव साधना कांवड़ यात्रा’ निकाली गई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान और बुधनी विधानसभा विधायक रमाकांत भार्गव के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मां नर्मदा के पावन तट नीलकंठ से शुरू हुई कांवड़ यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। झमाझम बारिश के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा।
यात्रा का समापन भेरूंदा बस स्टैंड स्थित भोले शिव शंकर मंदिर में हुआ। यहां कार्तिकेय सिंह चौहान, विधायक रमाकांत भार्गव और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
समापन पर भक्ति नृत्य, महाआरती और प्रसादी वितरण हुआ। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से आयोजन की बधाई दी।
सिहोर संवाददाता विनोद धावरे
9009720805
8085362625




