बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में सजा डांस का महाकुंभ, ‘नीतू फैंसी ज्वेलर्स’ के ग्रैंड फिनाले ने बिखेरा प्रतिभाओं का रंग
अभिनेता कपिल सिंह लालवानी, मिस तेलंगाना आयुषी ढेंगुला और मॉडल राहुल व्यास ने बढ़ाया आयोजन का गौरव, प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
द
ज
शिवपुरी। शहर के होटल नक्षत्र रिसोर्ट एवं गार्डन में गुरुवार को ‘नीतू फैंसी ज्वेलर्स’ द्वारा आयोजित भव्य डांस कॉम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले उत्साह, कला और मनोरंजन के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी, मिस तेलंगाना 2025 आयुषी ढेंगुला तथा प्रसिद्ध मॉडल एवं डांसर राहुल व्यास की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। सीनियर वर्ग में कुलदीप रावत ने ‘अरे द्वारपालो’ भजन पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैष्णवी रजक द्वितीय एवं शिवम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में भगवान राम पर आधारित प्रस्तुति के साथ अनमोल भार्गव ने प्रथम स्थान हासिल किया। राशि गुप्ता ने ‘विजयी भवा’ गीत पर नारी शक्ति का सशक्त प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जैनिशा जैन ने भी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में आरुषि गुप्ता, काव्या तिवारी एवं रौनक सोनी को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ‘बैटलग्राउंड्स सीजन-2’ की रनर-अप मुस्कान शेख तथा सर्वाइकल विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल को विशेष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की आयोजक आरती जैन ‘नीतू’ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन उन्नति मिश्रा ने किया, जबकि फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी अनिल कुशवाहा एवं उनकी टीम ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में विभा रघुवंशी, नम्रता गौतम, सपना शर्मा, शोभा पुरोहित, ममता जैन, नीलम गर्ग, राजकुमारी जैन, शशि शर्मा, निशा शिवहरे, रोशनी रितेश गुप्ता, रुचि उपाध्याय, महेंद्र जैन भैयन सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजू यादव, बबीता परमार, रामस्वरूप रजक, जीतू रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन के सफल समापन पर प्रतिभागियों और दर्शकों ने इसे शिवपुरी के सबसे भव्य सांस्कृतिक आयोजनों में से एक बताया।
सहसंपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मोनो 8435495303



