सूत्रों के अनुसार शिवपुरी / करैरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मामोनी खुर्द मे पिछले कई महिनो से निर्माण कार्यो को लेकर लगातार कई गंभीर अनियमितताएं देखनो को मिल रही थी । *विश्वसनीय सूत्रों की माने तो – वन विभाग कि भूमि मे हरे भरे पेड़ काटकर जेसीबी मशीन से पहाड़ियां कि मिट्टी खोद कर मिट्टी बेचकर और बिना परमीशन लेकर भवनो का निर्माण करने के आरोप है । पंचायत भवन अक्सर बंद रहता है। सचिव पंचायत में रहने के बजाय सिरसौद में निवास करता हैं और ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे काम करवाने के लिए सचिव के घर तक जाना पड़ता है। आरोप है कि बिना रिश्वत दिए कोई भी काम नहीं किया जाता।* ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पंचायत में कोई ग्रामसभा नहीं होती है, जिससे कई लोग शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने कई निर्माण कार्यों में गंभीर गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं — *मुख्य मार्ग नाली निर्माण — आधा अधूरा और बेहद घटिया निर्माण, कुछ ही समय में नाली पूरी तरह भर गई। मंदिर से स्कूल तक खंजड़ी मार्ग — लगाए गए बोल्डर उखाड़कर कथित तौर पर पुस्तकालय निर्माण और सरपंच के निजी निर्माण में उपयोग करने के आरोप। आंगनवाड़ी हैंडपंप से टोड़े बाबा तक सीसी रोड — कुछ ही महीनों में घटिया सामग्री के कारण सड़क उखड़ गई। सूरा बाबा की पहाड़ी पर तार फेंसिंग — अधूरा निर्माण, जो वर्तमान में उखड़ चुका है।* ग्रामीणों का कहना है कि कई कार्य ऐसे हैं जो स्थल पर हुए ही नहीं, लेकिन दस्तावेजों में पूर्ण दिखाकर शासकीय राशि निकाल ली गई। जिससे शासन को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है । और तो और ग्राम मे कही भी साफ सफाई नही है शमशान घाट वीरान डला है जबकी सफाई के लिए मोटी राशि निकाली जा रही है । जिसको लेकर स्थानिय ग्रामीणो मे भारी आक्रोश देखनो को मिल रहा है । ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करके कलेक्टर को दिया जाएगा ज्ञापन ।जब हमने जिम्मेदार से बात कि तो जिम्मेदारो का कहना है कि – सरपंच – बद्रीप्रसाद पाल – हमारी मर्जी है हम जैसा कार्य करेगे वैसा कार्य होगा हमारी वड़ी दबंगई और गुंडागर्दी सव है जो ग्राम के विकाश के लिए राशि आई है वह सव हम खा लेगे ?सचिव ज्ञानी प्रसाद शर्मा – मुझे इसके बारे मे कोई जानकारी नहीं है और में वहां कि कोई जानकारी नही वताऊंगा में वहां का जिम्मेदार नही हू वहां का जिम्मेदार सरंपच है ?करैरा जनपद पंचायत सीईयो – श्री हेमन्त सूत्रकार- हमे आपके द्वारा जानकारी दी गई है हम टीम बनाकर जल्द जाँच करवाते है और दोषी पाये जाने पर कार्यवाही होगी ?अब बड़ा सवाल यह है कि — क्या प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करेगा या फिर मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा और जाँच मे क्या पाया जाता है यह तो पूरी जाँच होने के बाद ही सामने आयेगा?अब ग्रामीणो कि आस इस बात पर टिकी है आखिर कब तक निष्पक्ष जांच होगी और दोषियो पर कार्यवाही होगी या फिर हर बार कि तरह इस बार भी बन्दर बाट कर मामले को दवा दिया जायेगा ?
*गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राईम रिपोर्टर मो -9407053212
*पत्रकार हरी निवास साहूतहसील संवाददातामो -91 78799 94632
*उप संपादक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता मो – 84354 95303
#मामोनी_खुर्द #करैरा_न्यूज #जनपद_पंचायत_करैरा #जिला_पंचायत_शिवपुरी #कलेक्टर_शिवपुरी #मध्य_प्रदेश

