करेरा लगभग,500 हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालउपशीर्षक:नर्सरी में सागौन, शीशम और नीम के पेड़ों का सफाया, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांगकरैरा (शिवपुरी)। सूत्रों के द्वारा बताया गया करैरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसौद स्थित नया अमोला कॉलोनी क्रमांक-4 के समीप वन विभाग की नर्सरी में सागौन, शीशम एवं नीम के लगभग 500 से 600 हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के उजागर होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्षों में तैयार किए गए इन बहुमूल्य वृक्षों को बिना किसी शासकीय अनुमति के एक साथ काट दिया गया। इस अवैध कटाई से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है, बल्कि सरकारी संपत्ति को भी व्यापक क्षति हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना को विभागीय लापरवाही का परिणाम बताते हुए तीखी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के बावजूद संबंधित अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगना, संदेह और लापरवाही दोनों को दर्शाता है।मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी जोर पकड़ रही है।सूत्रों का यह भी दावा है कि कटाई के बाद रातों-रात कटे हुए पेड़ों के डूठौं को मौके से हटा हटाया जा सकता है, जिससे पूरे मामले को दबाने की आशंका और गहरा गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर कब तक शिकंजा




