
*डबरा विधायक सुरेश राजे ने घायलों का जाना हाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश*डबरा में आयोजित कलश यात्रा के दौरान हुई दुखद घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों का हालचाल जाना। विधायक राजे ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर तथा जेएएच अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।विधायक ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा कर सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी घायल के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।इस दौरान विधायक सुरेश राजे ने परिजनों से भी भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी घायल जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।घटना के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से घायलों को निरंतर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। ।*विधायक की इस पहल से परिजनों को संबल मिला है।*
