शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर तीन पर्यवेक्षकों को कारण बताओं नोटिस
करेरा शिवपुरी_ अनुविभागीय अधिकारी अनुराग निंगवाल ने परियोजना कार्यालय करेरा में पदस्थ तीन सेक्टर पर्यवेक्षकों को शासकीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
सेक्टर काली पहाड़ी की पर्यवेक्षक श्रीमती राज प्रभा मौर्य, सेक्टर अमोला की पर्यवेक्षक श्रीमती गीता जाटव एवं सेक्टर दिनारा क्रमांक 2 की पर्यवेक्षक श्रीमती जूली गुप्ता को मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम, एनआरसी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सीएम हेल्पलाइन की गहन समीक्षा के दौरान उक्त सेक्टर में अत्यंत गंभीर लापरवाही एवं शासन के निर्देशों की प्रतिकूल स्थिति पाई जाने पर नोटिस जारी किए है। उक्त योजनाओं का सही क्रियान्वयन ना होने से उक्त पर्यवेक्षको को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है।
उप संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
मोनं,8435495303
