
क्राईम ब्रांच व थाना हजीरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*पुलिस ने वारदात की नियत से खड़े दो एक बदमाश को 32 बोर की देशी पिस्टल व दो जिंदा राउण्ड सहित किया गिरफ्तार*ग्वालियर। 19.12.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के अनुक्रम में दिनांक 19.12.2025 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति थाना हजीरा क्षेत्र में पटरी रोड़ वाली दरगाह के पास बारदात करने की नियत से अवैध हथियार लिये खड़ा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना हजीरा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा/डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा एवं थाना प्रभारी हजीर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना हजीरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पटरी रोड वाली दरगाह के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास कमर मे एक पिस्टल 32 बोर पिस्टल लगी मिली जिसे खोलकर देखा तो उसकी मैगजीन में दो जिंदा राउण्ड 32 बोर के मिले।उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आदित्य उर्फ बैटू सिंह भदौरिया पुत्र कुवर सिंह भदौरिया उम्र 28 साल निवासी पजाब वाली गली काँच मील रोड हजीरा ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से उक्त आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व दो राउण्ड को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने गाँव के पास रोड़ पर से किसी अज्ञात व्यक्ति से पिस्टल व राउण्ड को 30,000/ रूपये मे खरीदा था जिससे मैने खरीदी थी उसका नाम पता मैं नहीं जानता हूँ। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना हजीरा में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।*जप्त हथियार* : एक देशी पिस्टल 32 बोर व दो जिंदा राउण्ड को जप्त किया गया।*सराहनीय भूमिकाः* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर क्राईम ब्रांच टीम – उप निरी. रामाकांत उपाध्याय, आर. देवव्रत तोमर, आर. राहुल शर्मा, आर. रत्नेश राजावत, आर. अभिषेक यादव, आर. मनीष कटारे, आर. गौरव परमार थाना हजीरा टीम- उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर अनिल गुप्ता, आर. संदीप जाट, आर. प्रमोद शर्मा व आर. चालक अनिल पोरसिय की सराहनीय भूमिका रही।
