
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा ने किया अंतरराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन के बैनर का विमोचन
डबरा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा द्वारा गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 जनवरी 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाले दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन के बैनर का विमोचन डबरा के एसडीएम श्री रूपेश जैन (सिंघई) के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
बैनर विमोचन के उपरांत एसडीएम महोदय का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा की ओर से शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक उत्थान को लेकर सार्थक चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा के अध्यक्ष दीपक जैन (नियॉन), सचिव विवेक जैन (पत्थर वाले), कोषाध्यक्ष आदित्य जैन (म्यूजिक जोन) एवं संरक्षक निर्मल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नितिन जैन, आदित्य जैन, पीयूष जैन, महेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन, नवनीत जैन, दीपक जैन (बिट्टू), राहुल जैन (पुलिस), राहुल जैन (डायमंड), मोहित जैन, गोलू जैन सहित ग्रुप के अनेक सदस्य अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता का आह्वान किया।
