
👉दतिया ब्रेकिंग।
👉स्टाफ नर्स ने नर्सिंग अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
*👉दतिया मेडिकल कॉलेज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। *पहले नियम विरुद्ध पद को लेकर और अब चहेतो को अनियमित अवकाश देकर*।
*👉मेडिकल कॉलेज में पदस्थ स्टाफ नर्स रचना शर्मा ने डीन को लिखित शिकायत देकर मेडिकल कॉलेज की 👉नर्सिंग अधीक्षक बी.जी. अवस्थी पर गंभीर आरोप लगाए है कि वे अपने चहेतों को नियमों की अनदेखी कर मनमाना अवकाश प्रदान कर रही है एवं अवकाश के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है।
सूत्रों की माने तो पैसे दे जाओ अवकाश ले जाओ वाला सिस्टम उच्च दर्जे पर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है चाहे फिर नियम से हो या नियम विरुद्ध।
मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स ने अपने शिकायती आवेदन में वरिष्ठ अधिकारियों से ऐसी स्वेच्छाचारी नर्सिंग अधीक्षक के विरुद्ध अंकुश लगाने की मांग की है।
