

ग्वालियर
एंकर- उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर रोड से एक युवक को अगवा कर उसे 6 लाख की फिरौती मांगने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है. दरअसल सौरभ शर्मा के पास पार्सल लेने के लिए फोन आया था जिसके बाद वह पार्सल लेने अपने घर से पैदल ही कोटेश्वर पैलेस की तरफ निकला था। रास्ते में हेमंत शर्मा और सचिन त्यागी ने उसे मारपीट कर जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और गोवर्धन कॉलोनी में ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया.यह कमरा सचिन त्यागी का बताया गया है।घटना 13 दिसंबर दोपहर की है। एक दिन बंद रहने के बाद आरोपियों ने इस शर्त के साथ सौरभ शर्मा को छोड़ा कि वह 5 दिन के अंदर 6 लाख का इंतजाम कर दे अन्यथा उसे जान से खत्म कर दिया जाएगा। सौरभ शर्मा बदमाशों के चंगुल से छूटते ही पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने हेमंत और सचिन त्यागी गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
बाइट – C.S.P. ग्वालियर
